{"_id":"67c9dda8eeb65b68fe01b0e8","slug":"kanpur-national-champion-in-yoga-old-lady-burnt-to-death-was-living-in-women-s-hostel-for-years-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: योगा में नेशनल चैंपियन रहीं वृद्धा की जलकर मौत, महिला छात्रावास में सालों से रह रही थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: योगा में नेशनल चैंपियन रहीं वृद्धा की जलकर मौत, महिला छात्रावास में सालों से रह रही थीं
Thu, 06 Mar 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला छात्रावास में हीटर की चपेट में आने से जलीं योगा की नेशनल चैंपियन वृद्धा की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दस दिन पहले वह हीटर की चपेट में आने से झुलस गई थीं। स्टाफ की सूचना पर पहुंचे भाई और अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया था।
सिविल लाइंस में स्थित महिला छात्रावास में रहने वाली मंजू वर्मा (68) वर्षों पहले 80 फीट रोड क्षेत्र में रहती थीं। उनके भाई अरुण वर्मा ने बताया कि वह योगा से नेशनल चैंपियन रहीं। संस्कृत में डबल एमए किया और हिंदी में पीएचडी कर रखी थी। एल्गिन मिल में ऑफिस ग्रेड पर थी। वर्ष 1985 से वह महिला छात्रावास में कमरा लेकर रह रही थी। दस दिन पहले वह हीटर के पास बैठी थीं। इसी दौरान गाउन हीटर में छू गया। इस दौरान वह कमर के हिस्से तक जल गईं। शोर सुनकर पहुंचे छात्रावास के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय के अनुसार उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी बुधवार रात मौत हो गई। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।