फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder, Wife was crushed with a weighing scale, family said  abortion was due to harassment

Kanpur Murder: तौलने वाले बाट से पत्नी को कूचा, परिजन बोले- प्रताड़ना के कारण हुआ था गर्भपात, आरोपी पति फरार

Wed, 09 Oct 2024 06:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Oct 2024 06:11 AM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थानाक्षेत्र के अंबेडकरनगर में पति ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला। सीसीटीवी कैमरे बंद कर हत्यारोपी फरार हो गया। वहीं, मायके पक्ष ने मृतका के पति और सुसरालियों समेत 11 साल के बेटे पर भी पीट-पीटकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur Murder, Wife was crushed with a weighing scale, family said  abortion was due to harassment
मृतका और आरोपी पति की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थानाक्षेत्र के अंबेडकरनगर इलाके में सोमवार देर रात शराब पीकर घर आने के बाद हुए विवाद के बाद गल्ला व्यापारी ने तौलने वाले बाट से पत्नी को कूच कर मार डाला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे बंद कर फरार हो गया।

विज्ञापन

मृतका के पिता ने दामाद व 11 साल के बेटे समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। फोरेंसिक ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए थे।

विज्ञापन

कानपुर देहात के मैथा कोड़वा निवासी संजय दीक्षित की बहन पुष्पांजलि उर्फ पूजा (32) की शादी दिसंबर 2011 में अंबेडकरनगर एलआईजी निवासी गल्ला व्यापारी हरीशंकर अग्निहोत्री से हुई थी। संजय नशा करने का आदी है। बहन पर दबाव डालकर रुपये की मांग करता था।

सिर और चेहरे पर वार कर दिया           
आए दिन हरीशंकर पूजा से झगड़ा करता था। कई बार थाने में समझौता भी हुआ। संजय के अनुसार सोमवार रात हरीशंकर नशे में घर पहुंचा। पूजा ने नशे में गालीगलौज का विरोध किया तो हरीशंकर ने बाट उठाकर पूजा के सिर और चेहरे पर वार कर दिया।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा बंद कर आरोपी भाग निकला
पूजा के पिता रजोल ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके 11 साल के बेटे ने भी परिजनों संग मिलकर लाठी डंडों, रॉड से पूजा को पीटा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा बंद कर मौके से भाग निकला। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति हरीशंकर, बेटे कुशाग्र, जेठ करुणाशंकर व प्रेमशंकर, ननद सावित्री, भांजा हीरू व जेठानी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

डीवीआर कब्जे में ले ली गई
मृतका के जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली गई है। पोस्टमार्टम में पुष्पांजलि के सिर पर आठ चोटें मिली। हेड इंजरी के बाद अधिक खून बहने से कोमा में जाने के बाद मौत हुई है।

प्रताड़ना के कारण हुआ गर्भपात
परिजनों का कहना था कि वह लोग संपन्न हैं। इस कारण शादी के बाद से पति और ससुरालीजन उन पर ही पूरी तरह से आश्रित थे। बेटा भी पिता के कहे में चलता और मां से सही से बात नहीं करता था। आरोप है कि उत्पीड़न के कारण एक वर्ष पूर्व पूजा का गर्भपात हो गया था।

मामले में मुकदमा दर्जकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल ऑफ जा रहा है, जिसके चलते लोकेशन नहीं मिल पा रही है। टीमें लगाई गई हैं, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -अंकिता शर्मा, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed