फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder, Three friends together murdered a young man, first slit his throat then beheaded him

Kanpur Murder: तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, पहले रेता गला...फिर सिर कूचा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Dec 2023 12:39 PM IST
सार

Kanpur Crime: एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि देर रात की वारदात है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले एक हत्यारोपी और फिर उसकी निशानदेही पर तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Kanpur Murder, Three friends together murdered a young man, first slit his throat then beheaded him
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज बिठूर रोड पर युवक की गला रेतकर और सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने पूर्व विधायक के फॉर्म हाउस के बाहर घटना का अंजाम दिया है। फॉर्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से भाग रहे एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके अन्य दो को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप (30) मूल रूप से कन्नौज का निवासी था।
विज्ञापन

वो नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवानपुरवा में किराए पर रहता था। प्रदीप रविवार रात को इलाके में रहने वाले दोस्त सूरज, अंकुर और ललित के साथ शराब पार्टी की थी। इस दौरान तीनों का प्रदीप से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों में मिलकर पहले गला रेता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म हाउस के गार्ड ने घटना को देखा
इसके बाद गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रोड पर एटा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश्वर सिंह के फॉर्म हाउस के बाहर शव फेंक दिया। इस दौरान तीनों शव का सिर ईंट से कूच रहे थे। चीख-पुकार सुन बगल वाले फॉर्म हाउस के गार्ड ने हत्याकांड को देख लिया और नवाबगंज थाने पर सूचना दी।

विवाद में हत्याकांड को दिया गया अंजाम
सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पहले अंकुर और फिर छापेमारी करके हत्यारोपी सूरज और ललित को अरेस्ट कर लिया। तीनों के कपड़े खून से सने हुए थे। प्राथमिक पूछताछ में तीनों ने नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही है। तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खून से सने मिले आरोपियों के कपड़े
एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि देर रात की वारदात है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले एक हत्यारोपी और फिर उसकी निशानदेही पर तीनों को अरेस्ट कर लिया। पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों के कपड़े और हाथ खून से सने हुए थे। ई-रिक्शा पर भी खून था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed