फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder: ‘Singh Sahab Se Panga Liya’ Remark in Video After Killing Kabadi

कानपुर: तूने सिंह साहब से पंगा लिया...दबंगों ने कबाड़ी को पहले बेरहमी से पीटा, फिर स्कूटी चढ़ाकर मार डाला

Mon, 31 Aug 2026 11:37 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 31 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

Kanpur News: स्वरूपनगर में कबाड़ी की बेरहमी से हत्या के मामले में आरोपियों के मोबाइल से मिले वीडियो ने वारदात के पीछे की मानसिकता को भी सामने ला दिया है। वीडियो में दोनों आरोपी कबाड़ी से मारपीट करते और उसके सिर व गर्दन पर स्कूटी चढ़ाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Murder: ‘Singh Sahab Se Panga Liya’ Remark in Video After Killing Kabadi
केडीए के पीछे से गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इसी दौरान एक आरोपी दबंगई भरे अंदाज में कहता सुनाई दे रहा है- ‘तूने सिंह साहब से पंगा लिया...’पुलिस के अनुसार, वीडियो आरोपी आशुतोष के मोबाइल से बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे में थे। हिडेन लाउंज के सामने कबाड़ बीन रहे 55 वर्षीय व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था। आरोपी के अनुसार, कबाड़ी ने उन्हें ‘पागल’ कह दिया था, जिससे वे भड़क गए।

विज्ञापन

पहले तमंचे की बट से पीटा, फिर स्कूटी चढ़ाकर हत्या

पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों ने पहले कबाड़ी को तमंचे की बट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। उसके सड़क पर गिरने के बाद भी वे नहीं रुके। कुछ देर बाद वापस लौटे और घायल हालत में पड़े कबाड़ी के सिर व गर्दन पर स्कूटी का पहिया कई बार चढ़ा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी मोबाइल से वीडियो भी बनाता रहा। वीडियो में उसकी ओर से की जा रही कथित दबंगई भरी टिप्पणी अब पुलिस की जांच का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Murder: ‘Singh Sahab Se Panga Liya’ Remark in Video After Killing Kabadi
हत्या में प्रयुक्त स्कूटी - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो से खुला राज

सुबह राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में स्कूटी का नंबर मिलने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। रविवार को दोनों को केडीए के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा, तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन और खून से सने जूते बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

अब तक नहीं हो सकी कबाड़ी की पहचान

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए आसपास की बस्तियों के साथ दूसरे जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed