फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Laborer murdered after liquor and chicken party body found on a cot under a tent report filed

Kanpur Murder: दारू-मुर्गा की पार्टी के बाद मजदूर की हत्या, तंबू के नीचे चारपाई पर मिला शव, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Dec 2024 03:11 PM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिम पारा के स्वर्ण जयंती विहार सतबरी रोड पर तंबू के नीचे चारपाई पर मजदूर का शव मिला है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Laborer murdered after liquor and chicken party body found on a cot under a tent report filed
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दारू-मुर्गा की पार्टी के बाद साथी ने मजदूर की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार सतबरी रोड स्थित खाली प्लॉट में चारपाई पर शनिवार सुबह पड़ा मिला। पुलिस को घटनास्थल पर शराब के खाली पाउच और मुर्गे के अवशेष मिले हैं। पुलिस भागे मजदूर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सजेती थानाक्षेत्र के मया का पुरवा निवासी मजदूर संतोष संखवार का बेटा विसर्जन (26) मजदूरी करता था। विसर्जन को पड़ोसी गांव निम्धा निवासी ठेकेदार विजय पांच माह पहले स्वर्ण जयंती विहार सतबरी लेकर आया था। यहां पर उसने कई मकानों को बनाने का ठेका ले रखा है। विसर्जन एक निमार्णाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था और पास में खाली प्लॉट में तिरपाल तानकर रहता था।

विज्ञापन

चारपाई पर पड़ा मिला शव
शनिवार सुबह साथी मजदूर उसे बुलाने आए तो विसर्जन का शव तंबू के नीचे चारपाई पर पड़ा मिला। मजदूरों ने सैनिक चौराहे के पास रहने वाले राजमिस्त्री मौसा अनिल संखवार और पुलिस को घटना की सूचना दी। फॉरेंसिक जांच में विसर्जन के गले में रस्सी से कसने के निशान मिले हैं। इससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

तीनों ने मिलकर मुर्गा बनाया और शराब पी
पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला कि शुक्रवार शाम को विसर्जन के तंबू में ठेकेदार विजय और बांदा निवासी साथी मजदूर धर्मेंद्र आया था। तीनों ने मिलकर मुर्गा बनाया और शराब पी। इसके बाद ठेकेदार अपने घर चला गया था। पुलिस का अनुमान है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ होगा और धर्मेंद्र ने साथी विसर्जन की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी होगी।

विज्ञापन

विसर्जन के पिता की तहरीर पर धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से धर्मेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -गौतम सिंह, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed