Kanpur Murder: भाजपा पार्षद के भतीजे की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी और साथी गिरफ्तार, चार आरोपी अभी भी फरार
बीते गुरुवार को कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा में भाजपा पार्षद के भतीजे ई-रिक्शा चालक विशाल निषाद (20) की हत्या उसके चचेरे भाई विकास उर्फ टर्री ने डीजे पर हुए विवाद का बदला लेने के लिए की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अभी भी चार आरोपी फरार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के मकड़ीखेड़ा में चचेरे भाई की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी रविवार को अपने के साथी संग गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया। कोर्ट में पेश किया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बीते गुरुवार को मकड़ीखेड़ा में पावर हाउस के पास 20 वर्षीय विशाल निषाद की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने हाथ पर गोली मारी थी और सिर ईंट-पत्थर से कुचल दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि पारिवारिक विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था।
इसमें मुख्य आरोपी विशाल का चचेरा भाई विकास था। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को विकास और उसके साथी शैलेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके पहले आरोपी रामकुमार को जेल भेजा गया था। अभी भी चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
ये था पूरा मामला
बता दें कि मकड़ीखेड़ा में बेखौफ बदमाशों ने वार्ड 44 के भाजपा पार्षद विजय निषाद के भतीजे विशाल (20) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सिर को ईंट से कुचल दिया। पार्षद ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.30 बजे भतीजा विशाल घर में टीवी देख रहा था।
तभी विकास का फोन आने पर वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद इलाके के रहने वाले लोगों ने विशाल की हत्या की जानकरी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला।