फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Municipal Corporation scouting for contractors hot mix plants stalled by waterlogging

कानपुर: सड़कों की सुध कौन ले? उधार के ठेकेदार ढूंढ रहा नगर निगम, जलभराव में फंसे हॉट मिक्स प्लांट, पढ़ें डिटेल

Fri, 11 Sep 2026 11:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 11 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

Kanpur News: नगर निगम के पैचवर्क और सड़क टेंडरों में ठेकेदारों के न आने पर री-टेंडरिंग कराई जा रही है, जिसके लिए केडीए व पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों से गुहार लगाई गई है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के हॉट मिक्स प्लांटों में पानी भरने से शहर की 12 प्रमुख सड़कों का पक्का निर्माण रुका हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur Municipal Corporation scouting for contractors hot mix plants stalled by waterlogging
ब्रहमनगर चौराहा पर जर्जर सड़क पर फैली पड़ी बजरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए अब नगर निगम को पीडब्ल्यूडी और केडीए के ठेकेदारों का सहारा है। नगर निगम के टेंडरों में ठेकेदारों की बेरुखी के बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने दोनों विभागों के ठेकेदारों के साथ बैठक कर निगम के कामों में टेंडर डालने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

जिन कार्यों के लिए पर्याप्त टेंडर नहीं मिले, उनकी री-टेंडरिंग कराई जा रही है। उधर, पीडब्ल्यूडी की सड़कें भी हॉट मिक्स प्लांटों में पानी भरने से अटकी हैं। ऐसे में सड़कें कब सुधरेंगी, इसका इंतजार जारी है। तब तक शहरवासियों को गड्ढों और उड़ती धूल के बीच ही सफर करना होगा।

विज्ञापन

हॉट मिक्स प्लांटों में भरा पानी
पीडब्ल्यूडी के हिस्से की सड़कों की मरम्मत भी हॉट मिक्स प्लांटों में पानी भरने से प्रभावित है। विभाग के हिस्से में करीब 45 से 50 सड़कें हैं। इनमें करीब 12 सड़कें ऐसी हैं, जिनका निर्माण या पुनर्निर्माण होना है। इसमें डबल पुलिया, विजयनगर, संचान गेस्ट हाउस से नंदलाल चौराहा, रावतपुर से कंपनी बाग, विजयनगर से पनकी पड़ाव, भाटिया चौराहा, वीआईपी रोड और माल रोड समेत कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं।

पीडब्ल्यूडी का काम भी प्रभावित
बारिश के कारण पीडब्ल्यूडी के हमीरपुर रोड स्थित प्लांट और ठेकेदारों के भीतरगांव, रमईपुर व पनकी स्थित हॉट मिक्स प्लांटों में पानी भर गया है। पानी की निकासी न होने से प्लांट नहीं चल पा रहे हैं और निर्माण सामग्री तैयार नहीं हो रही है। इससे कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। विभाग ने बारिश थमने के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने की योजना बनाई है। छोटे-बड़े गड्ढों वाली सड़कों पर पक्का पैचवर्क कराया जाएगा, जबकि पूरी तरह क्षतिग्रस्त सड़कों का दोबारा निर्माण होगा।

विज्ञापन

नगर निगम के टेंडरों की स्थिति

  • 1.60 करोड़ रुपये के 19 पैचवर्क टेंडर के लिए एक भी ठेकेदार नहीं मिला।
  • 4.50 करोड़ रुपये के 156 सड़क निर्माण कार्यों में 25 के लिए कोई टेंडर नहीं आया।
  • 30 कार्यों में केवल एक या दो ठेकेदारों ने भाग लिया। नियमानुसार तीन फर्म होना जरूरी।
  • 101 कार्यों के टेंडर ही प्राप्त हुए, चल रही जांच।

बड़े सवाल कैसे सुधरेंगी सड़कें

  • री-टेंडरिंग में भी पर्याप्त फर्म नहीं आईं तो क्या काम फिर अटकेगा।
  • हॉट मिक्स प्लांटों से पानी निकलने के बाद क्या काम तुरंत शुरू हो पाएगा।
  • पीडब्ल्यूडी की 12 प्रमुख सड़कों का काम शुरू नहीं हो सका तो नगर निगम की मदद कैसे होगी।
  • 101 कामों के टेंडर होने के बाद भी काम शुरू होने में क्या अड़चन है।
  • जिन सड़कों पर पैचवर्क होना है, वहां काम कब तक शुरू होगा।
  • पूरी तरह खराब सड़कों के दोबारा निर्माण में कितना समय लगेगा।

केडीए और पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों के साथ बैठक की है। उन्हें नगर निगम में हाल में हुए बदलावों और ई-टेंडरिंग व्यवस्था की जानकारी दी गई है। अब री-टेंडरिंग कराई जा रही है। उम्मीद है कि ठेकेदार इसमें प्रतिभाग करेंगे और जल्द सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।  -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त

उच्च अधिकारियों ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। हॉट मिक्स प्लांटों में पानी भरा होने से काम प्रभावित है। उम्मीद है कि एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर पानी निकल जाएगा और प्लांट चलने लगेंगे। इसके बाद सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।  -अनूप मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed