{"_id":"62643afde35b05082a5584e7","slug":"kanpur-municipal-corporation-notice-to-religious-places-on-footpath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फुटपाथ पर बने धार्मिक स्थलों को नगर निगम का नोटिस, महंत, बजरंग दल, विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फुटपाथ पर बने धार्मिक स्थलों को नगर निगम का नोटिस, महंत, बजरंग दल, विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन
Sat, 23 Apr 2022 11:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों को नोटिस दिए जाने पर विरोध जताते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कंपनीबाग चौराहे के पास स्थित इनकम टैक्स कालोनी के बाहर फुटपाथ पर बने तीन धार्मिक स्थलों को तोड़ने के लिए नोटिस चिपकाने पर शनिवार को बवाल हो गया। महंतों के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए नोटिस वापस लेने की मांग की।
उधर, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के अनुसार जोन-4 की प्रभारी पूजा त्रिपाठी को चेतावनी देते हुए नोटिस वापस लेने के निर्देश दिए हैं। वीवीआईपी इलाके में बने तीनों धार्मिक स्थलों के बाहर नगर निगम ने 22 अप्रैल की शाम को नोटिस चिपकाई। नोटिस में तीनों निर्माणों को अवैध बताया गया।
यह भी उल्लेख किया गया कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिन में अतिक्रमण को स्वयं ही हटाकर मूर्तियों को अन्यत्र स्थापित किया जाए अन्यथा की स्थिति में नगर निगम अवैध अतिक्रमण को हटाएगा। इससे संत समाज और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही तीनों मंदिरों में संत समाज, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे। महंत चंद्रशेखर गिरी सहित अन्य ने नगर निगम को धमकी देते हुए कहा कि यदि वहां बुलडोजर आया तो उसके चलने से पहले उनके ऊपर से गुजरना होगा।
बजरंग दल के सह संयोजक कृष्णा तिवारी ने भी नगर निगम से नोटिस वापस लेने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत शुक्ला के अनुसार इनकम टैक्स कालोनी के बाहर बने धार्मिक स्थलों में हजारों श्रद्धालु आते हैं। धमकी दी कि धार्मिक स्थल जहां हैं, वहीं रहेंगे। इनसे किसी को कोई भी क्षति नहीं हो रही है। विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इस संबंध में नगर आयुक्त से मिलेगा। इस मौके पर बजरंग दल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा, बजरंग दल प्रांतीय सह संयोजक आशीष गुप्ता, जिला मंत्री युवराज द्विवेदी, जिला संयोजक कृष्णा, अर्जुन, मोहित, विशाल आदि शामिल रहे।