फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MoU signed between CSJMU and UPCA nine new practice pitches to be built at the university

कानपुर: CSJMU और UPCA के बीच एमओयू, यूनिवर्सिटी में बनेंगी नौ नई अभ्यास पिचें, हर माह मिलेगा लाइसेंस शुल्क

Sat, 17 Oct 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू और यूपीसीए के बीच क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल के संचालन व विकास को लेकर 10 साल का महत्वपूर्ण करार हुआ है। शनिवार को हुई इस सहमति के तहत यूपीसीए अपने खर्च पर छह आउटडोर टर्फ और तीन इनडोर टेराफ्लेक्स अभ्यास पिचें बनवाएगा, आधुनिक मशीनरी देगा और मुख्य कोच उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
Kanpur MoU signed between CSJMU and UPCA nine new practice pitches to be built at the university
सीएसजेएमयू व यूपीसीए के बीच क्रिकेट स्टेडियम को लेकर करार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल के संचालन व विकास में अब उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) सहयोग करेगा। दोनों संस्थानों के बीच शनिवार को 10 साल के अनुबंध पर सहमति बनी। इसके तहत यूपीसीए अपने खर्च पर छह आउटडोर टर्फ और तीन इनडोर टेराफ्लेक्स अभ्यास पिचें बनवाएगा।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय की क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए मुख्य कोच भी उपलब्ध कराएगा। विश्वविद्यालय के स्टेडियम में करीब तीन हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। मैदान पर सात टर्फ विकेट हैं। आधुनिक जल निकासी, सिंचाई और खिलाड़ियों की रिकवरी के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। समझौते के तहत विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम, अकादमी और छात्रों को अभ्यास में प्राथमिकता मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos





प्रत्येक पांच वर्ष में शुल्क 25 प्रतिशत बढ़ेगा
मैचों के कारण उनका अभ्यास साल में अधिकतम 100 दिन तक ही बाधित किया जा सकेगा। मैदान के रखरखाव के लिए यूपीसीए आधुनिक मशीनरी भी उपलब्ध कराएगा। स्टेडियम के उपयोग के लिए यूपीसीए विश्वविद्यालय को 75 हजार रुपये प्रतिमाह देगा। वहीं, 50 बेड वाले स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए 1.50 लाख रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। क्षमता 100 बेड होने पर यह शुल्क 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। प्रत्येक पांच वर्ष में शुल्क 25 प्रतिशत बढ़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed