फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mother committed suicide after killing her innocent son

Kanpur: मासूम बेटे की हत्या कर मां ने भी जान दी, मायके वालों ने ससुरालियाें पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 29 Nov 2022 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Nov 2022 10:56 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। मां ने अपने मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Kanpur: Mother committed suicide after killing her innocent son
मां व मासूम बेटे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रावतपुर के मसवानपुर में दो साल के बेटे की हत्या कर मां सीमा (22) ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव बिजली के तार के सहारे लटकता मिला, जबकि मासूम का शव फर्श पर पड़ा था। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, फोरेंसिक टीम व पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


कानपुर देहात के रनियां के करसा रामपुर निवासी विजय ने छोटी बेटी सीमा की शादी 19 नवंबर 2019 को मसवानपुर पुराना गत्ते वाली गली निवासी विशाल से की थी। विशाल एमडीएच मसाला कंपनी में सेल्समैन है। दोनों के दो साल का बेटा मनन था। विजय ने बताया कि मंगलवार शाम सीमा के देवर विवेक ने फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर सीमा के घर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। बंधक बनाकर मारपीट करते थे। मायके  वालों से बात भी नहीं करने देते थे। न ही भेजते थे। विजय का कहना है कि जब घर पहुंचे तो सीमा मकान के प्रथम तल पर फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मनन का शव फर्श पर पड़ा मिला। उसके मुंह से खून रिस रहा था। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। वहीं पुलिस सास, ससुर और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घर में अकेले मां और बेटे 
सीमा के ससुर मुन्ना लाल ने पुलिस को बताया कि कानपुर देहात के सरवन खेड़ा निवासी उनके साढू़ बेचेलाल के की मां का देहांत हो गया था। सोमवार दोपहर विवेक वहां गया था। मंगलवार सुबह वह भी पत्नी पुष्पा के साथ चले गए थे। विजय काम से उरई गया था। बहू और बच्चा ही घर पर अकेला था। शाम करीब छह बजे जब लौटे तो भीतर से दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीढ़ी के जरिये मकान के भीतर दाखिल हुई तो बहू और नाती का शव मिला।

शादी में महिला डांसर के साथ डांस करने पर हुआ था विवाद 
परिजनों ने बताया कि रविवार को पूरा परिवार टिकरा निवासी एक रिश्तेदार के घर शादी में गया था। वहां विशाल स्टेज पर एक महिला डांसर के साथ डांस करने लगा। इस पर सीमा उसे जबरन स्टेज से खींचकर लाई थी। घर आने पर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसके बाद विशाल अगले दिन काम पर उरई चला गया। इसके बाद दोनों में कई बार फोन पर भी कहासुनी हुई थी।

ससुरालियों और रिश्तेदारों पर लगाया आरोप
सीमा की बड़ी बहन सोनी ने बताया कि सीमा जब तीन साल की थी तभी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद से उसने ही उसका पालन पोषण किया था। सीमा अक्सर फोन पर बताती थी कि जब भी उसके ननद, ननदोई और बुआ का बेटा घर आते हैं तो पति-पत्नी में विवाद शुरू हो जाता है। विशाल उसके साथ मारपीट करता था। सोनी ने इन्हें भी मां-बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed