फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mother and sister attacked the police team which went to arrest the history sheeter

हिस्ट्रीशीटर बना रहा था रील्स: पकड़ने गई पुलिस टीम पर मां-बहन ने बोला हमला, अब तीनों पीसेंगे चक्की

Tue, 07 Jan 2025 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 07:05 PM IST
सार

Kanpur News: जिला बदर हाेने के बावजूद हिस्ट्रीशीटर शहर में बेखौफ होकर घूम रहा था और रिल्स बना रहा था। आरोपी को जब पुलिस पकड़ने गई तो हिस्ट्रीशीटर की मां व बहन ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Mother and sister attacked the police team which went to arrest the history sheeter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्रा थानाक्षेत्र के जरौली फेस 1 में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर उर्फ अजय सिंह को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसकी मां व बहन ने हमला कर दिया। मारपीट व गालीगलौज की। वहीं, खुद को घिरता देख हिस्ट्रीशीटर ने छज्जे से लटककर आत्महत्या की धमकी दी। बात नहीं बनी तो पहले पुलिस टीम पर ईंट से हमला किया। फिर ईंट से खुद का सिर फोड़ लिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसकी मां और बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्राथमिक उपचार के बाद हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के खिलाफ शहर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 22 अक्तूबर को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की कोर्ट ने अजय ठाकुर को छह माह के लिए जिला बदर किया था। पुलिस ने आदेश 19 नवंबर को तामील कराया था। हालांकि छह महीने पूरे होने से पहले ही मंगलवार को अजय ठाकुर अपने साथियों के साथ काली रंग की गाड़ियों के काफिले के साथ निरालानगर ग्राउंड में दिखाई दिया। इसी काफिले में उसकी महिला मित्र भी बैठी हुई थी।
विज्ञापन

अजय व उसके साथियों ने ग्राउंड में स्टंटबाजी करते हुए रील बनाईं। इसके बाद अजय ठाकुर ने उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड भी किया। मामला संज्ञान में आने पर बुधवार को बर्रा पुलिस की एक टीम अजय ठाकुर के घर पहुंची। टीम को देखते ही अजय घर में घुस गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले छज्जे से लटक कर आत्महत्या करने की धमकी दी। फिर पुलिस टीम पर पथराव करते हुए ईंट से खुद के सिर पर वार कर घायल कर लिया। इस बीच उसकी मां महालक्ष्मी व बहन अंजली ने महिला एसआई सुनीता यादव और हेड कांस्टेबल प्रतिमा सिंह से मारपीट करते हुए अभद्रता की। हालांकि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया।

जिला बदर होने के बाद भी जिले में होने पर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस टीम पर हमला, आत्महत्या की कोशिश करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में हिस्ट्रीशीटर और उसकी मां बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। - आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी साउथ/क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed