फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mother and daughter were trying to sell an innocent child, but the police arrested them

Kanpur: अपहरण के बाद मासूम को बेचने की फिराक में थीं मां-बेटी, पुलिस ने दबोचा

Wed, 03 Dec 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Mother and daughter were trying to sell an innocent child, but the police arrested them
पुलिस गिरफ्त में मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला

पनकी के रतनपुर में शनिवार शाम को खेलते वक्त लापता हुए दो साल के मासूम का अपहरण करने की आरोपी मां-बेटी उसे बेचने की फिराक में थीं। पुलिस ने उन्हें नवाबगंज से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को जेल भेजा गया। शक के आधार पर पुलिस ने शनिवार को ही महिला को उठाया था।

विज्ञापन


पनकी रतनपुर निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी रेखा और दो साल के बेटे शिव के साथ रहकर मजदूरी करता है। बीते शनिवार को जब वह घर पहुंचे तो पत्नी अर्ध बेहोशी की हालत में थी और बच्चा गायब था। पड़ोसी महिला शालू उर्फ सोनी ने उसको बिस्तर पर लिटाकर बच्चे को दूध पिलाया था। शैलेंद्र ने शालू पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की। पुलिस ने शालू से पूछताछ की और फिर छोड़ दिया। पुलिस आरोपी महिला पर नजर रखे थी। बुधवार को पुलिस ने फिर शालू से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। पुलिस ने नवाबगंज के ख्योरा निवासी शालू की मां मीना को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो साल मासूम को खोज निकाला। दोनों बच्चे को बेचने की फिराक में थीं। पुलिस ने मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि आरोपी मां-बेटी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed