फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: More than 10 intercity-passenger trains will run from Central, Govindpuri station during Mahakumbh

Kanpur: महाकुंभ में सेंट्रल, गोविंदपुरी स्टेशन से चलेंगी 10 से ज्यादा इंटरसिटी-पैसेंजर, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 26 Dec 2024 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 11:28 PM IST
सार

Kanpur News: महाकुंभ में सेंट्रल, गोविंदपुरी स्टेशन से 10 से ज्यादा इंटरसिटी-पैसेंजर चलेंगी। प्रयागराज, सूबेदारगंज, छिवकी समेत अन्य स्टेशनों के लिए संचालित होंगी।

विज्ञापन
Kanpur: More than 10 intercity-passenger trains will run from Central, Govindpuri station during Mahakumbh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकुंभ मेले के दौरान सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पैसेंजर ट्रेनों का केंद्र बनेगा। यहां से 10 से अधिक मेमू, इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनें प्रयागराज, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी के बीच संचालित होंगी। श्रद्धालुओं व भीड़ की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। यह व्यवस्था स्नान से एक दिन पहले और दो दिन बाद तक रहेगी।
विज्ञापन


इस व्यवस्था से इन स्टेशनों से झांसी, बांदा, चित्रकूट, लखनऊ, इटावा, फफूंद, औरैया के यात्रियों को ट्रेन मिल सकेंगी। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी स्टेशन पर कई रैक तैयार रहेंगे। इन्हें जिस ओर जरूरत होगी, उस तरफ चलाया जाएगा। स्नान वाले दिन 10 से अधिक पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। बता दें कि प्रयागराज के लिए जाने वाले प्रमुख स्टेशनों को हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। कानपुर को दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए चिह्नित किया गया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को बिहार, कोलकाता और मानिकपुर स्टेशन को मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


गोविंदपुरी से चलाई जाएंगी रिंग रेल
गोविंदपुरी स्टेशन से कई रिंग रेल संचालित होंगी। यह गोविंदपुरी से चलकर प्रयागराज जाएंगी। रिंग रेल वहां से मानिकपुर और चित्रकूट होते हुए वापस गोविंदपुरी आएंगी। ये ट्रेनें कई फेरे लगाएंगी। गोविंदपुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से दो और तीन को जोड़ने वाले नया ओवरब्रिज का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed