फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur modern rural stadium will be built in Bausar village at a cost of 9.88 crores

Kanpur: बौसर गांव में बनेगा आधुनिक ग्रामीण स्टेडियम, 9.88 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, युवाओं में उत्साह

Tue, 10 Feb 2026 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 02:03 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक के बौसर गांव में 9.88 करोड़ की लागत से एक आधुनिक स्टेडियम बनने जा रहा है, जिससे महाराजपुर और नर्वल जैसे क्षेत्रों के ग्रामीण खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा।

विज्ञापन
Kanpur modern rural stadium will be built in Bausar village at a cost of 9.88 crores
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि पांडेय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के बौसर गांव में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए आधुनिक स्टेडियम बनने जा रहा है। करीब 9.88 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

विज्ञापन

सरसौल ब्लॉक की क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि पांडेय ने बताया कि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। स्टेडियम बनने के बाद महाराजपुर, सरसौल और नर्वल क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन



ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में उत्साह
इससे ग्रामीण युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। निधि पांडेय ने कहा कि यह स्टेडियम युवाओं के भविष्य को संवारने का सुनहरा अवसर साबित होगा। घोषणा के बाद ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह पहल ग्रामीण अंचलों से नए खेल सितारे उभारने में मील का पत्थर बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed