{"_id":"61bb94d4875ab52ef8482814","slug":"kanpur-model-of-metro-train-and-depot-will-be-shown-to-pm-art-gallery-will-be-built-in-iit-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पीएम को दिखाएंगे मेट्रो ट्रेन और डिपो का मॉडल, आईआईटी स्टेशन में आर्ट गैलरी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पीएम को दिखाएंगे मेट्रो ट्रेन और डिपो का मॉडल, आईआईटी स्टेशन में आर्ट गैलरी बनेगी
Fri, 17 Dec 2021 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: ट्रैक पर दौड़ती मेट्रो
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 28 दिसंबर को आईआईटी स्टेशन में मेट्रो ट्रेन, डिपो का मॉडल दिखाया जाएगा। फोटो गैलरी भी बनाई जा रही है, जिसमें यहां मेट्रो के शिलान्यास से लेकर अब तक के सफर, सुविधाओं, भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने गुरुवार को सबसे पहले आईआईटी मेट्रो स्टेशन में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस स्टेशन में वीआईपी लॉज भी बनाया गया है।
आईआईटी के गेट से लेकर आईआईटी मेट्रो स्टेशन सहित अन्य मेट्रो स्टेशनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष सजावट करने की भी योजना बनाई गई है। इसी स्टेशन से पीएम के पहले यात्री के रूप में मेट्रो का सफर करने की भी संभावना है।
विज्ञापन
पीएम से पहले जायजा लेने आएंगे सीएम
पीएम के संभावित कार्यक्रम से दो-तीन दिन पहले सीएम मेट्रो, आईआईटी और निराला नगर रैली स्थल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए आ सकते हैं।
वीवीआईपी के लिए लॉज
आईआईटी मेट्रो स्टेशन में वीवीआईपी लॉज बनाया गया है, जिसमें पीएम, सीएम जा सकते हैं। इसके बाद भी लॉज के उपयोग की योजना बनाई गई है।
सभी स्टेशनों पर लगीं आटो फेयर कलेक्शन मशीन
मेट्रो ने सभी स्टेशनों में आटो फेयर कलेक्शन मशीनें लगाई हैं। अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्री गो स्मार्ट कार्ड, टूरिस्ट कार्ड से भी सफर कर सकेंगे।