फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: MLA was challenged by the young man to offer namaz at the religious place, police stationed

कानपुर: विधायक को युवक ने दी थी धार्मिक स्थल पर नमाज अदा करने की चुनौती, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Fri, 29 Jan 2021 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: MLA was challenged by the young man to offer namaz at the religious place, police stationed
बिठूर में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिठूर में ब्रह्मनगर राम धाम में धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ को लेकर भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। सीओ कल्याणपुर अशोक कुमार सिंह व एसओ बिठूर अमित मिश्रा मौके पर मौजूद हैं। आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि 17 जनवरी को बिठूर में एक धार्मिक स्थल के रंग-रोगन के बाद दो समुदायो में तनाव हो गया था। कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक युवक ने जुमे के दिन धार्मिक स्थल पर नमाज अदा करने की बात कही थी। युवक ने इस मामले में स्थानीय भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


बवाल की आशंका के चलते पुलिस ने बिठुर को हाईअलर्ट पर रखा है। बिठूर चुंगी तिराहा, शनिदेव चौराहे और गंगा पुल पर स्थानीय पुलिस आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने स्थानीय पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से को सही कराए जाने को लेकर विरोध कर काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 24 जनवरी को मो. वासिम बरकाती नामक युवक ने फेसबुक पोस्ट करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।युवक के खिलाफ विधायक के मीडिया प्रभारी वैभव दीक्षित ने बिठूर थाने में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और विधायक को बुरा भला कहने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर धार्मिक स्थल से हटाई गयी धार्मिक प्रतिमाओ को फिर से लगवाने को मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed