फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: misdeed with teenager, accused arrested

kanpur: सिपाही के घर आई भतीजी से किरायेदार ने किया दुष्कर्म, किशोरी को कमरे में बुलाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

Tue, 31 May 2022 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 May 2022 08:32 PM IST
सार

कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन
kanpur: misdeed with teenager, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गुजैनी में सिपाही के घर आई 17 वर्षीय भतीजी को किरायेदार ने अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस किरायेदार को पकड़ कर थाने ले आई। शहर के एक थाने में तैनात सिपाही गुजैनी में परिवार संग रहते हैं। मकान की पहली मंजिल पर चटाई फैक्टरी में काम करने वाला ककवन निवासी रामू पाल (33) किराये पर रहता है।
विज्ञापन


सिपाही की पत्नी ने पुलिस को बताया कि देवर की नाबालिग बेटी पांच दिन पहले घर आई थी। सोमवार को पति ड्यूटी पर थे। इस बीच शाम को भतीजी काफी देर तक दिखी नहीं तो खोजबीन शुरू की। किरायेदार रामू का कमरा अंदर से बंद देख दरवाजा खटखटाया। कोई आहट न आने पर लौट आईं। कुछ देर बाद नीचे आई भतीजी ने रोते हुए आपबीती बताई तो घटना की जानकारी पति व पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
 
एक साल पहले मायके चली गई थी पत्नी
पुलिस के अनुसार रामू की पत्नी 10 साल की बेटी को लेकर एक साल पहले मायके चली गई थी। आरोप है कि रामू ने पत्नी को ऊपरी चक्कर के चलते उसके भेज दिया था। तबसे वह अकेला ही रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed