फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Misdeed with beauty parlor owner, report filed

Kanpur : इमरान ने गोल्डी बनकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Dec 2024 12:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2024 12:33 AM IST
सार

Kanpur News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एडिशनल सीपी के आदेश पर आरोपी पर जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Misdeed with beauty parlor owner, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परमपुरवा निवासी युवक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया और गायब हो गया। उसे खोजते हुए युवती घर पहुंची तो आरोपी गोल्डी का असली नाम इमरान निकला। एडिशनल सीपी के आदेश पर जूही पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जूही निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के मुताबिक 4 वर्ष पहले जूही परमपुरवा निवासी गोल्डी से मुलाकात हुई थी। वह ब्यूटी पार्लर के पास बेल्ट का काम करता था। गोल्डी ने नजदीकियां बढ़ा कर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद शादी का झांसा देकर परमपुरवा धर्मकांटा के पास स्थित होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दो दोस्तों को बुलाकर उनसे भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध पर अश्लील फोटो खींच लेने की जानकारी दी और अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा।

विज्ञापन

धमकी देकर कई बार बनाए संबंध
फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे अलग-अलग होटलों में ले गया और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद से वह लापता हो गया। 7 नवंबर को संचालिका गोल्डी के बताए पते जूही परमपुरवा हाशमी हॉस्पिटल के पीछे पहुंची तो गोल्डी का नाम इमरान होने की जानकारी मिली। उसके भाई गुड्डू ने इमरान के विवाहित होने की जानकारी दी। इस बीच गोल्डी भी पहुंच गया और धमकी दी। पीड़िता ने एडिशनल सीपी हरीश चंदर से गुहार लगाई। मंगलवार को एडिशनल सीपी के आदेश पर जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed