फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: miscreant stopped a teenager on the road and behaved indecently with her, arrested

Kanpur: सरेराह किशोरी को रोककर मनचले ने भरी मांग, गिरफ्तार

Sun, 06 Apr 2025 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 07:54 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में मनचलों के हौसलें बुलंद हैं। गोविंदनगर इलाके में मनचले ने सरेराह किशोरी को रोककर उसकी मांग भर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur: miscreant stopped a teenager on the road and behaved indecently with her, arrested
अनुराग उर्फ गोल्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदनगर थानाक्षेत्र में निवासी महिला ने इलाके के युवक अनुराग उर्फ गोल्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शनिवार शाम को युवक ने उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी को सरेराह रोककर मांग में सिंदूर भर दिया। महिला की शिकायत पर गोविंदनगर पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि शनिवार रात बेटी घर का सामान लेने दुकान जा रही थी। उसके साथ छोटी बेटी भी थी। तभी वह आया और उसने मांग भर दी और जबरन बेटी को अपने साथ घर ले गया। छोटी बेटी ने उन्हें इस बारे में बताया तो वह आरोपी के घर गईं तो उनके परिजनों ने बेटी भेजने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed