{"_id":"684476e85e04a9d42c06a016","slug":"kanpur-minister-ashish-patel-said-strict-action-will-be-taken-against-those-who-attacked-the-former-chief-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पीड़ित के घर पहुंचे मंत्री आशीष पटेल, बोले- पूर्व प्रधान पर हमला करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पीड़ित के घर पहुंचे मंत्री आशीष पटेल, बोले- पूर्व प्रधान पर हमला करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Sat, 07 Jun 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:59 PM IST
सार
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पीड़ित पूर्व प्रधान के घर पहुंचकर मुलाकात की। साथ ही सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिल्हौर में अरौल थानाक्षेत्र के खासपुर पंचायत मारपीट के शिकार पूर्व प्रधान अशोक कटियार से शनिवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने गांव पहुंचकर मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने पीड़ित पूर्व प्रधान को हर संभव मदद और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। 25 मई को गांव के ही कमलेश, राजदीन, रमन, कृष्णा ने मारपीट की थी। गांव के कई लोगों के मकानों में घर बिकाऊ हैं के पोस्टर भी लगाए गए थे।
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, अपना दल के जिलाध्यक्ष बबलू कटियार, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव समेत भाजपा के विधायक मोहित उर्फ राहुल सोनकर बच्चा, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कटियार, पूर्व उपाध्यक्ष जीपी कटियार शनिवार को खासपुर गांव पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित पूर्व प्रधान अशोक कटियार से घटना की जानकारी लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने गांव के उन लोगों से भी मुलाकात की, जिनके मकानों पर, घर बिकाऊ है, के पोस्टर लगाए गए हैं। आशीष पटेल ने कहा कि वारदात को लेकर पुलिस अधिकारियों से 72 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। प्रदेश में कानून का शासन है। अपराधी का कोई जाति-धर्म नहीं होता, इसलिए गांव के लोग पुलिस पर भरोसा रखे। इस दाैरान दलेलपुर के अनिल कटियार, दीपक श्रीवास्तव, उज्जवल कटियार, रिंकू कटियार आदि लोग माैजूद रहे रहे।