फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Metro will be constructed from CSA to Barra with 1600 crores

Kanpur: 1600 करोड़ से होगा सीएसए से बर्रा तक मेट्रो का निर्माण, यूपीएमआरसी ने टेंडर तैयार कर बैंक भेजे

Sat, 31 Dec 2022 10:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Dec 2022 10:52 AM IST
सार

यूपीएमआरसी ने 23 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 के फेज-1 के तहत आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो ट्रेन का संचालन और उसके आगे से नौबस्ता तक निर्माण शुरू करा दिया है। अब 8.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 का निर्माण लगभग 1600 करोड़ से कराने की योजना है।

विज्ञापन
Kanpur: Metro will be constructed from CSA to Barra with 1600 crores
कानपुर मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने सीएसए से बर्रा-8 तक मेट्रो निर्माण के लिए टेंडर तैयार कर यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) को भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलते निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। यूपीएमआरसी ने 23 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 के फेज-1 के तहत आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो ट्रेन का संचालन और उसके आगे से नौबस्ता तक निर्माण शुरू करा दिया है।

विज्ञापन


अब 8.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 का निर्माण लगभग 1600 करोड़ से कराने की योजना है। करीब 1000 करोड़ रुपये सीएसए से डबल पुलिया तक भूमिगत मेट्रो ट्रैक और चार भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के निर्माण में खर्च होंगे। डबल पुलिया से बर्रा-8 तक एलीवेेटेड मेट्रो ट्रैक निर्माण की अनुमानित लागत 600 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गत सप्ताह टेंडर प्रपत्र ईआईबी भेज दिए गए हैं क्योंकि इस बैंक से मेट्रो निर्माण के लिए लोन लिया जाता है। इसलिए टेंडर कराने से पहले उनकी सहमति ली जाती है। नए साल की शुरुआत में सहमति मिलने की संभावना है। सब कुछ सही रहा तो मार्च-अप्रैल में निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण पूरा करने की समयावधि दिसंबर 2024 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर-2  का रूट - सीएसए से बर्रा - 8
लंबाई - 8.6 किलोमीटर
बनने वाले स्टेशन - 8
भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की संख्या - 4
भूमिगत मेट्रो ट्रैक - 4.4 किलोमीटर
भूमिगत मेट्रो स्टेशन - सीएसए, रावतपुर स्टेशन, काकादेव, डबल पुलिया
एलीवेटेड रूट - 4.2 किलोमीटर
एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन - 4
एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन - विजयनगर चौराहा, गोविंदनगर, शास्त्री चौक, बर्रा-8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed