{"_id":"68a9d96766a8e13bdd082f94","slug":"kanpur-metro-saved-two-crore-rupees-in-two-years-with-one-megawatt-solar-plant-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एक मेगावाट के सोलर प्लांट से मेट्रो ने दो साल में बचाए दो करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एक मेगावाट के सोलर प्लांट से मेट्रो ने दो साल में बचाए दो करोड़ रुपये
Sat, 23 Aug 2025 08:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
सोलर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो डिपो में स्थापित एक मेगावाट के सोलर प्लांट से दो साल में दो करोड़ रुपये की बचत हुई है। गुरुदेव चौराहा स्थित मेट्रो डिपो में स्थापित इस प्लांट की साल में करीब 10.80 लाख यूनिट बिजली उत्पादन की क्षमता है। इससे सालाना एक करोड़ रुपये की बचत हो रही है।अगस्त 2023 में यह सोलर प्लांट स्थापित कर बिजली उत्पादन शुरू किया गया था।
विज्ञापन
सोलर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत उत्पादन से कानपुर मेट्रो को सालाना करीब 770 मीट्रिक टन तक कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिल रही है जो धरती पर करीब 8900 पेड़ लगाने के बराबर है। प्लांट के कारण मेट्रो का बिजली खर्च भी कम हुआ है।