फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro's mobile app launched, ticket booking made easy, Metro card will also be launched soon

मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: कानपुर मेट्रो का मोबाइल एप लांच, टिकट बुक करना हुआ आसान, जल्द मेट्रो कार्ड भी होगा लांच

Wed, 13 Jul 2022 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 11:23 AM IST
सार

यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने मोतीझील मेट्रो स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में कानपुर मेट्रो का मोबाइल एप लांच किया। इससे अब मेट्रो यात्री अपने मोबाइल पर ही क्यूआर टिकट प्राप्त कर यात्रा कर सकते हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर दिया तो, यात्री को दो घंटे के भीतर स्टेशन से बाहर आना होगा।

विज्ञापन
Kanpur Metro's mobile app launched, ticket booking made easy, Metro card will also be launched soon
कानपुर मेट्रो का मोबाइल एप लांच करते के एमडी सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने मंगलवार को कानपुर मेट्रो नाम का एप लांच कर दिया है। आईआईटी से मोतीझील के बीच चल रही मेट्रो में सफर करने के लिए यात्री इस एप की मदद से टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट बुक कराते ही मोबाइल पर क्यूआर कोड आ जाएगा। संबंधित स्टेशन के गेट पर लगे सेंसर के सामने इसे लगाते ही गेट खुल जाएगा। 

विज्ञापन

वैसे तो टिकट पूरा दिन मान्य होगा, लेकिन स्टेशन के गेट पर क्यूआर कोड स्कैन करते ही ठीक दो घंटे में इसकी वैधता खत्म हो जाएगी। इसलिए दो घंटे के भीतर स्टेशन से बाहर निकलना होगा। जिस दिन यात्रा करनी है, उसी दिन का टिकट बुक होगा।  लांचिंग के दौरान प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर टिकट बुक करने और स्टेशन में प्रवेश करने का डेमो भी दिया गया। एप को एंड्रायड या आईओएस सॉफ्टवेयर वाले मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकेगा। इसी माह के अंत तक मेट्रो कार्ड भी लांच करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

एक साथ 20 टिकट करा सकेंगे बुक
एप से टिकट बुक कराते समय सिंगल या ग्रुप का विकल्प आएगा। सिंगल में क्लिक करने पर एक से छह यात्रियों तक के टिकट बुक करा सकते हैं। इसी तरह ग्रुप में क्लिक करने के बाद न्यूनतम पांच और अधिकतम 20 यात्रियों का टिकट बुक का सकेंगे। 

एप के बारे में खास जानकारी

  •  एंड्रॉयड मोबाइल में ‘गूगल प्ले स्टोर’ से और एप्पल आईओएस इस्तेमाल करने वाले ‘एप स्टोर’ से एप डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • एप पर ही बुकिंग और पूर्व में बुक कराए गए टिकटों का रिकार्ड देख सकते हैं।
  • एप पर सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन देखने और स्टेशनों के बीच का रूट देखने की भी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

कानपुर मेट्रो की विश्वस्तरीय सेवाओं को लगातार समर्थन मिल रहा है और शहर के सार्वजनिक यातायात की तस्वीर बदल रही है। इसी कड़ी में कानपुर मेट्रो के मोबाइल एप को भी आप सभी के सुपुर्द किया जा रहा है।  - सुशील कुमार, एमडी, यूपीएमआरसी

फूलबाग में रिसीविंग सब स्टेशन का भूमिपूजन
यूपीएमआरसी के एमडी ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे फूलबाग में मेट्रो के दूसरे रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। मेट्रो के दोनों कॉरिडोर (आईआईटी से नौबस्ता और सीएसए से बर्रा-8) पर मेट्रो परिचालन के लिए बिजली आपूर्ति के लिए दो आरएसएस होंगे। पहला लखनपुर में बना है। उसी आरएसएस से आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed