फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro Journey from IIT to Kanpur Central begins journey of 14 stations in 28 minutes fare is Rs 40

Kanpur Metro: आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक सफर शुरू, 14 स्टेशनों का सफर 28 मिनट में…किराया 40 रुपये

Sat, 31 May 2025 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 May 2025 03:31 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीएमआरसी के डिप्टी जीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि शहरवासी 31 मई को सुबह 6:00 बजे से आईआईटी से कानपुर सेंट्रल की यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा के लिए टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन, एनसीएससी और कानपुर मेट्रो ऐप से टिकट की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
Kanpur Metro Journey from IIT to Kanpur Central begins journey of 14 stations in 28 minutes fare is Rs 40
मेट्रो में सफर करते यात्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शहरवासियों के 31 मई को सुबह छह बजे कानपुर सेंट्रल से आईआईटी तक मेट्रो में सफर शुरू हो गया है। 14 स्टेशनों का सफर 28 मिनट में पूरा होगा। 16 किलोमीटर लंबे इस रूट 40 रुपये किराया देना पड़ेगा। पांचों भूमिगत स्टेशनों में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारी सुबह सबसे पहले पहुंचने वाले 10 यात्रियों को फूल देकर स्वागत करेंगे। यात्रियों का भी मुंह मीठा कराया जाएगा। पिंक ई-रिक्शा, ई-आटो सेवा भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएसए ग्राउंड से दोपहर 3:21 बजे मेट्रो रेल सेवा विस्तार का लोकार्पण किया। ऐसा होते ही आईआईटी से मोतीझील तक के मौजूदा सेक्शन में पांच नवनिर्मित भूमिगत स्टेशन चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल जुड़ गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कानपुर में ट्रैफिक की समस्या काफी गंभीर थी, लोग कहते थे कि यहां मेट्रो जैसे कार्य संभव नहीं हो पाएंगे। आज कानपुर मेट्रो जैसे असाधारण प्रोजेक्ट का इस शहर में सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है।

विज्ञापन

मेट्रो के निर्माण से मिली एक नई पहचान
कानपुर व्यापार का अहम केंद्र रहा है। मेट्रो के कारण व्यापारियों और ग्राहकों, दोनों के लिए नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा पहुंचना आसान हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो के निर्माण से औद्योगिक शहर कानपुर को एक नई पहचान मिली है और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। यूपीएमआरसी के डिप्टी जीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि यात्रा के लिए टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन, एनसीएससी और कानपुर मेट्रो ऐप से टिकट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

पीएम ने 2021 में की थी आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर 2021 को कानपुर मेट्रो के प्रायॉरिटी कॉरिडोर आईआईटी से मोतीझील के बीच मेट्रो ट्रेन संचालन की शुरूआत की थी।

विज्ञापन

 शहर का बहुप्रतीक्षित सपना हकीकत में बदल गया है। हम कानपुर के लोगों के आभारी हैं, जिन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान निरंतर अपना समर्थन और सहयोग दिया। विश्वस्तरीय प्रदूषण रहित सार्वजनिक परिवहन सेवा जाम से राहत देगी।  -सुशील कुमार, एमडी,यूपीएमआरसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed