कानपुर: ट्रायल रन की तरफ बढ़ रही मेट्रो, साढ़े आठ किलोमीटर से ज्यादा में मेट्रो ट्रैक का आधार तैयार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कॉरिडोर - 1 (आईआईटी से नौबस्ता तक) में से आईआईटी से मोतीझील तक के प्राथमिकता वाले सेक्शन में नवंबर में मेट्रो के ट्रायल रन और जनवरी से यात्रियों को यह सुुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर में ट्रेन के कोच आने और नवंबर में ट्रायल रन की तैयारी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कॉरिडोर - 1 (आईआईटी से नौबस्ता तक) में से आईआईटी से मोतीझील तक के प्राथमिकता वाले सेक्शन में नवंबर में मेट्रो के ट्रायल रन और जनवरी से यात्रियों को यह सुुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
दिसंबर में ही मेट्रो के संचालन की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार की रात में मेडिकल कालेज के पास 600 वें यू-गर्डर को स्थापित किया। इसके साथ ही आईआईटी से मेडिकल कालेज गेट तक मेट्रो ट्रैक के लिए ट्रैक के लिए कनेक्टिविटी पूरी हो गई है। प्राथमिकता वाले सेक्शन में अब सिर्फ 24 यू-गर्डर का कार्य बाकी है। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
प्राथमिकता वाले सेक्शन में सिविल कार्य पूरे होने को हैं। इसके साथ ही मेट्रो ट्रैक बिछाने, स्टेशनों, डिपो के तकनीकी कक्ष आदि भी तैयार किए जा रहे हैं।
कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी