{"_id":"691a075af8a06341cf0c013e","slug":"kanpur-metro-corridor-2-depot-substation-ready-trains-to-get-electricity-2025-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर-2 डिपो में सबस्टेशन तैयार, ट्रेनों को मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर-2 डिपो में सबस्टेशन तैयार, ट्रेनों को मिलेगी बिजली
Sun, 16 Nov 2025 10:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर टू के लिए सीएसए में तैयार हुआ सब स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) में रविवार को विद्युत सब स्टेशन चालू हो गया। सीएसए परिसर में बन रहे मेट्रो डिपो में ट्रेनों और विद्युत उपकरणों को ऊर्जा आपूर्ति देने वाले 33 केवी ऑग्जिलरी कम ट्रैक्शन सबस्टेशन (एएसएस कम टीएसएस) में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है।
साथ ही इस कॉरिडोर की मेट्रो ट्रेनों की टेस्टिंग का मार्ग साफ हो गया है। यूपीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि डिपो में स्थापित विद्युत सबस्टेशन को यूपीपीटीसीएल से 33 केवी की सप्लाई मिलती है। यह सप्लाई गीतानगर मेट्रो स्टेशन स्थित एएसएस से लाई गई है। डिपो में लगाए गए दो ऑग्जिलरी और दो ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की मदद से ट्रेन संचालन और डिपो के उपकरणों (लाइटिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, एसी सिस्टम) को बिजली मिलेगी।

Trending Videos
सीएसए में तैयार हुआ सब स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों एवं रेक्टिफायर पैनलों से 33 केवी सप्लाई को 750 वोल्ट डीसी में बदला जाएगा जिससे थर्ड रेल आधारित मेट्रो ट्रेनें संचालित होंगी। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि कॉरिडोर-2 के लिए सीएसए परिसर में अत्याधुनिक डिपो विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में कॉरिडोर-2 की ट्रेनों की अनलोडिंग इसी भी डिपो में होगी।