{"_id":"5ffd236c8ebc3e328441ad2e","slug":"kanpur-metro-400-pillars-built-structure-of-depot-also-started-taking-shape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर मेट्रो: 400 पिलर बने, डिपो का ढांचा भी लेने लगा आकार, प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग का निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर मेट्रो: 400 पिलर बने, डिपो का ढांचा भी लेने लगा आकार, प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग का निर्माण पूरा
Tue, 12 Jan 2021 09:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरस) ने सोमवार को मेट्रो के प्राथमिकता वाले रूट में 400 पिलर का निर्माण पूरा कर लिया। अब 106 पिलर और बनने हैं। मेट्रो डिपो का ढांचा भी आकार लेने लगा है। मेट्रो स्टेशनों की फिनिशिंग, मेट्रो डिपो का सिविल निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
9 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले कॉरिडोर के पहले मेट्रो स्टेशन आईआईटी पर फिनिशिंग कार्य के तहत प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) का निर्माण पूरा हो गया है। आईआईटी में 22 पीईबी कॉलम रखे गए हैं। अब इन पर अपारदर्शी शीट और पारदर्शी शीट लगाई जाएंगी, जो उपरिगामी मेट्रो स्टेशन को ऊपर से ढकने का काम करेंगी। मेट्रो के पीआरओ के अनुसार ये ढांचे पूरी तरह सुदृढ़ होते हैं और इनके इस्तेमाल से समय की बचत होती है।
पॉलिटेक्निक स्थित मेट्रो डिपो में मेट्रो कोच या ट्रेनों के रखरखाव के लिए तैयार हो रही वर्कशॉप बिल्डिंग में भी सभी पीईबी ढांचे खड़े किए जा चुके हैं। वर्कशॉप बिल्डिंग के लिए 60 पीईबी कॉलम लगाए गए हैं। मेट्रो डिपो में ट्रेनों के लिए ट्रैक तैयार करने की तैयारियां भी जोरों पर है। तेजी के साथ ट्रैक बेड तैयार किया जा रहा है। ट्रैक बेड, मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक बिछाने में आधार का काम करता है।
विज्ञापन
पिछले साल 15 नवंबर को शिलान्यास के बाद से यूपीएमआरसी के सिविल इंजीनियरों ने सभी चुनौतियों को पार करते हुए काम की गति को निरंतर बनाए रखा। सिविल निर्माण के अंतर्गत होने वाले कार्य अब अपने अंतिम चरणों में हैं। पिछले महीने ही यूपी मेट्रो ने आईआईटी से मोतीझील के बीच बन रहे 9 किलोमीटर लंबे प्रयॉरिटी कॉरिडोर के अंतर्गत पाइलिंग का काम पूरा किया था और अब 400 पाइल कैप पूरे होने के बाद, इसका काम भी अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी