{"_id":"63ddf11991318d611a76be72","slug":"kanpur-merchant-navy-personnel-dragged-50-meters-due-to-truck-collision-death-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रक की टक्कर से 50 मीटर घिसटा मर्चेंट नेवी कर्मी, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रक की टक्कर से 50 मीटर घिसटा मर्चेंट नेवी कर्मी, दर्दनाक मौत
Sat, 04 Feb 2023 11:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में बिधनू के सतबरी रोड निवासी सुघर सिंह यादव पीएसी मोड़ पर जूस का ठेला लगाते हैं। उनका बेटा सोनू यादव (25) मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। 15 दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार को कानपुर देहात के मैथा में रहने वाले बहनोई अशोक के घर से लौट रहा था।
विज्ञापन
हाईवे पर नौबस्ता थाना अंतर्गत रिजर्व बैंक कॉलोनी के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। वह हेलमेट लगाए था। शरीर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन