फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MEMU crossed the red signal at Maitha station Kanpur Tundla stood for two and a quarter hours

Kanpur: मैथा स्टेशन पर रेड सिग्नल पार कर गई मेमू, कानपुर-टूंडला सवा दो घंटे खड़ी रही…तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Wed, 24 Sep 2025 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Sep 2025 10:15 AM IST
सार

Kanpur: जांच करने पहुंचे रेलवे कर्मियों ने तकनीकी खामी की वजह से सिग्नल पार करने की बात कही। शाम करीब 6:11 बजे दूसरा लोको पायलट आने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन
Kanpur MEMU crossed the red signal at Maitha station Kanpur Tundla stood for two and a quarter hours
मेमू ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर से टूंडला की तरफ जा रही कानपुर-टूंडला मेमू मंगलवार को मैथा स्टेशन के पास रेड सिग्नल को पार कर गई। आनन-फानन ट्रेन को रोकर अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। इससे ट्रेन करीब सवा दो घंंटे खड़ी रही।

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 64587 कानपुर-टूंडला मेमू का मैथा स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 2:44 बजे का है। मंगलवार को यह कानपुर से देरी से चली। दोपहर 3:31 बजे ट्रेन भाऊपुर स्टेशन पहुंची थी। यहां से 3:59 बजे आगे के लिए रवाना हुई। भाऊपुर स्टेशन से ट्रेन के बढ़ते ही अप लाइन का सिग्नल रेड हो गया।

विज्ञापन

सवा दो घंंटे तक खड़ी रही ट्रेन
लोको पायलट जब तक कुछ समझ पाता ट्रेन मैथा स्टेशन के निकट पोल संख्या 1048/21-23 से करीब 4:08 बजे रेड सिग्नल पार कर गई। चार बोगियां आगे निकलने के बाद ट्रेन को रोका जा सका। इस बीच पीछे से आने वाली अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा जाता रहा। यहां ट्रेन सवा दो घंंटे तक खड़ी रही।

विज्ञापन

सिग्नल ओवरशूट की वजह से कानपुर-टूंडला मेमू मैथा और रूरा स्टेशन के बीच करीब सवा दो घंटे खड़ी रही। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि चालक की चूक थी या फिर तकनीकी खामी। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। -अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed