{"_id":"69d289f799fe6581d009b6aa","slug":"kanpur-mega-block-26-meters-of-work-completed-on-rail-ganga-bridge-52-h-beam-sleepers-laid-on-day-four-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक: रेल गंगा पुल पर 26 मीटर काम पूरा, चौथे दिन 52 एचबीम स्लीपर डाले गए, मजदूरों के सिर से छिनी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक: रेल गंगा पुल पर 26 मीटर काम पूरा, चौथे दिन 52 एचबीम स्लीपर डाले गए, मजदूरों के सिर से छिनी छत
Sun, 05 Apr 2026 10:14 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:14 PM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज रेल गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक के चौथे दिन डाउन ट्रैक पर 52 एचबीम स्लीपर बिछाने का कार्य पूरा हुआ, जिससे अब तक कुल 26 मीटर का काम संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
शुक्लागंज गंगा पुल मेगा ब्लॉक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज मे रेल गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक के चौथे दिन रविवार को डाउन ट्रैक पर 52 एचबीम स्लीपर डाले गए। चार दिन में 26 मीटर तक काम पूरा करने की बात कही गईं है। वहीं शनिवार को आंधी-बारिश में मजदूरों के रहने के लिए लगाया गया टेंट उड़ गया था। ऐसे में मजदूरों को खुले में रेलवे स्टेशन पर ही रातें गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
रविवार को सीनियर डीईएन प्रवींद्र कुमार, एडीएन (प्रथम) राकेश प्रसाद व एडीएन (द्वितीय) समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में कार्य कराया गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि कार्य 42 दिनों में ही खत्म करना है। इसके चलते रोजाना 100 से 200 मजदूरों को बारी-बारी से लगाकर काम कराया जा रहा है। तीन यूटीवी मशीनें लगी है, जो पुराने और नए स्लीपरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है
ट्रैक पर पड़ी गिट्टी को हटाया जा रहा है। रविवार को सुबह 9:35 से 5:35 बजे तक कार्य कराया गया। मालूम हो कि ब्रिटिश हुकूमत में बने रेल गंगा पुल पर दो अप्रैल से 24 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर नए स्लीपर डालने का काम कराया जा रहा। इसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।