फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur meeting regarding preparations for Janmashtami DCP said take care of security and traffic management

Kanpur: जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, DCP बोले- सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट का रखें ध्यान

Fri, 01 Aug 2025 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Aug 2025 03:40 PM IST
सार

Kanpur News: आगामी जन्माष्टमी पर्व को लेकर डीसीपी ने बिठूर के इस्कॉन मंदिर में एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन
Kanpur meeting regarding preparations for Janmashtami DCP said take care of security and traffic management
जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आगामी जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने थाना बिठूर क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में एक अहम बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्यौहार के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, शांति और सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने मंदिर परिसर का दौरा कर जन्माष्टमी की तैयारियों का गहन जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के महंत और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Kanpur meeting regarding preparations for Janmashtami DCP said take care of security and traffic management
जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक - फोटो : amar ujala

सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर जोर
बैठक में, डीसीपी ने जन्माष्टमी के दिन मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे लागू करने को कहा गया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed