फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Medical store owner commits suicide after quarreling with his wife

Kanpur: पत्नी से झगड़कर मेडिकल स्टोर संचालक ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Sun, 01 Jun 2025 07:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 07:15 PM IST
सार

Kanpur News: मेडिकल स्टोर संचालक फंदा लगाकर जान दे दी। घटना पनकी क्षेत्र की है। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया।

विज्ञापन
Kanpur: Medical store owner commits suicide after quarreling with his wife
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनकी क्षेत्र में शनिवार देर रात पत्नी से झगड़कर मेडिकल स्टोर संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता, पत्नी और बच्चे कल्याणपुर आवास विकास वाले घर में थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। कल्याणपुर आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त ऑर्डनेंस कर्मी रामबाबू कमल के अनुसार बेटा अरुण कुमार (42) गंगागंज पनकी वाले घर के भूतल पर मेडिकल स्टोर संचालित कर रहा था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी शिवकांती बेटे शुभ और ईशू के साथ दो दिन पहले ही आवास विकास आ गई थी। शनिवार को भी दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। रविवार सुबह उसका फोन नहीं उठा तो घर आकर देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। चार महीने पहले बड़े बेटे नीरज की बीमारी से मौत हो गई थी। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में पत्नी से झगड़ने की बात सामने आई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed