फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Medical Representatives Embezzle ₹4.41 Lakh Using Fake Receipts; Case Registered

कानपुर: फर्जी रसीदें बनाकर एमआर ने हड़पे 4.41 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 07:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 03 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Medical Representatives Embezzle ₹4.41 Lakh Using Fake Receipts; Case Registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जूही में दवा कंपनी के दो विक्रय प्रतिनिधियों ने फर्जी रसीदों के जरिये ग्राहकों को दवाएं देकर 4,41,570 रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जूही निवासी अखिलेंद्र प्रताप सिंह हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी दवाएं बनाकर सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के जरिये मेडिकल स्टोर व ग्राहकों तक पहुंचाती है। अखिलेंद्र के मुताबिक कंपनी में एमआर यशोदानगर के रविंद्रनगर निवासी मानिक त्रिवेदी और नवाबगंज निवासी इसरार खान ने जुलाई 2026 से अबतक फर्जी बिलों पर दवाएं वितरित कीं। जांच में पता चला कि मानिक ने 2.48 लाख रुपये जबकि इसरार ने 1.92 लाख रुपये हड़प लिए। जानकारी पर अखिलेंद्र बीते 25 सितंबर को मानिक के घर पहुंचे तो आरोप है कि वहां उसके भाई ने गालीगलौज कर घमकाते हुए भगा दिया। जूही इंस्पेक्टर केके पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed