फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur match will be played today on Shivkumars final pitch with Uttar Pradesh and Chandigarh facing off

Kanpur: शिवकुमार की अंतिम पिच पर आज मैच, यूपी और चंडीगढ़ की होगी टक्कर, नॉकआउट में जगह बनाने उतरेगी मेजबान टीम

Fri, 06 Feb 2026 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Feb 2026 10:27 AM IST
सार

Kanpur News: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच में आज उत्तर प्रदेश का मुकाबला चंडीगढ़ से होगा, जहां जीत मेजबान टीम को नॉकआउट में ले जाएगी। मैच की शुरुआत बेहद भावुक होगी, क्योंकि दोनों टीमें ग्रीनपार्क के वरिष्ठ पिच क्यूरेटर शिवकुमार को श्रद्धांजलि देकर खेल शुरू करेंगी।

विज्ञापन
Kanpur match will be played today on Shivkumars final pitch with Uttar Pradesh and Chandigarh facing off
ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लीग चरण का मुकाबला शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने अंतिम समय में वरिष्ठ पिच क्यूरेटर शिवकुमार इसी पिच पर काम कर रहे थे। मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें मैदान पर उतरने के बाद शिवकुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। मैच सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होगा। एलीट ग्रुप-डी में शामिल उत्तर प्रदेश के लिए यह लीग चरण का अंतिम मुकाबला है, जिसमें जीत दर्ज कर नॉकआउट में जगह बनाना उसकी प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन

यूपी टीम इस समय पांच मैचों में 40 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, चंडीगढ़ की टीम भले ही अंक तालिका में निचले पायदान पर हो, लेकिन वह मेजबान टीम की राह मुश्किल बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों ने पिछले दो दिनों से ग्रीनपार्क की काली मिट्टी की पिचों पर कड़ा अभ्यास किया है। ठंडे मौसम के कारण शुरुआती सत्र में ओस की भूमिका अहम रह सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। हालांकि धूप निकलने के बाद बल्लेबाजों के लिए विकेट अनुकूल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

टॉस भी तय कर सकता है मैच की दिशा
ऐसे में टॉस भी मैच की दिशा तय कर सकता है। कोच ज्ञानेंद्र पांडेय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे आदर्श सिंह को घरेलू मैदान का अच्छा अनुभव है। टीम में प्रशांतवीर, अक्षु बाजवा और रितुराज शर्मा जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं। दूसरी ओर चंडीगढ़ की टीम देवांग कौशिक, राघव वर्मा, आरुष भंडारी, आर्यन दुग्गल और अभिराज जैसे खिलाड़ियों के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed