फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: massive fire broke out in car garage due to short circuit, more than 12 vehicles burnt

Kanpur: शाॅर्ट सर्किट से कार गैराज में लगी भीषण आग, 12 से अधिक गाड़ियां जलीं

Fri, 16 May 2025 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 16 May 2025 09:34 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू के ओरियारा गांव स्थित कार गैराज में आग भीषण आग लग गई। जिसमें 12 से अधिक गाड़ियां जल गईं। दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Kanpur: massive fire broke out in car garage due to short circuit, more than 12 vehicles burnt
कार गैराज में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू थानाक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ओरियारा गांव स्थित कार गैराज में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठती देख गैराज में काम कर रहे लोगों ने सड़क पर भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गैराज में खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


कर्रही निवासी छोटू का ओरियारा गांव के पास गैराज है। शुक्रवार दोपहर गैराज में मैकेनिक एक सीएनजी कार की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान शाॅर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी चपेट में लिया। कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कई सीएनजी गाड़ियों के चपेट में आने से आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में पूरा गैराज आग की तेज लपटों में धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर आधा घंटे बाद पहुंची घाटमपुर फायर स्टेशन की दो दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गैराज में बिजली का कनेक्शन नहीं था। गाड़ी में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

Kanpur: massive fire broke out in car garage due to short circuit, more than 12 vehicles burnt
कार गैराज में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
बिना अग्निशमन यंत्र के चल रहा था गैराज
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि बिना अग्निशमन यंत्र के गैराज चल रहा था। मरम्मत के दौरान सीएनजी गाड़ियों में आग लगने की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी गैराज में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed