{"_id":"6a98fd9dcf27b87b680796bd","slug":"kanpur-massive-fire-at-lic-regional-office-vital-documents-reduced-to-ashes-fire-brigade-brought-under-control-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानुपर: एलआईसी क्षेत्रीय कार्यालय में भीषण आग, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक, दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानुपर: एलआईसी क्षेत्रीय कार्यालय में भीषण आग, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक, दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Thu, 03 Sep 2026 10:25 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:25 AM IST
सार
Kanpur News: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आरबीआई के सामने स्थित एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब छह बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन
kanpur fire accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कोतवाली क्षेत्र में आरबीआई के सामने स्थित एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से कार्यालय में रखे कई जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए। आग की लपटें और धुआं उठता देख कर्मचारियों व आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
पुलिस और दमकल टीम जांच में जुटी
बता दें कि एलआईसी का यह क्षेत्रीय कार्यालय गोल्ड जिम वाली बिल्डिंग में स्थित है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे में ऑफिस का आधे से ज्यादा सामान और जरूरी फाइलें सब जल गई हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है।