{"_id":"6873b5a66460e36179020c96","slug":"kanpur-masked-miscreants-entered-the-house-of-a-hosiery-businessman-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होजरी कारोबारी के घर तीन बदमाशों का धावा, बच्ची को पिस्टल लगाकर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होजरी कारोबारी के घर तीन बदमाशों का धावा, बच्ची को पिस्टल लगाकर की लूट
Sun, 13 Jul 2025 08:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:43 PM IST
सार
Kanpur News: होजरी कारोबारी के घर लूटपाट की घटना सामने आई है। रात एक बजे दरवाजा खुलवाकर तीन नकाबपोश घुसे। शोर मचने पर भागे। पुलिस फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
होजरी कारोबारी के घर लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छोटे मियां के हाते में शनिवार रात एक बजे होजरी कारोबारी के घर घुसे नकाबपोश तीन बदमाशों ने बच्ची के पिस्टल लगाकर महिला के जेवरात और मोबाइल लूट लिया। महिलाओं के शोर मचाने पर इलाके के लोग जागे तो वह बैग छाेड़कर भाग गए। इससे बैग में रखा माल बच गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर के साथ एसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।
होजरी कारोबारी सालिम खान ने बताया कि शनिवार रात वह घर पर नहीं थे। जीने का दरवाजा खुला था। देर रात करीब एक बजे दरवाजे पर आवाज हुई तो बड़े बेटी ने दरवाजा खोल दिया। इस पर नकाबपोश तीन बदमाश घर में घुस आए और अंदर से कुंडी लगा ली। तीनों टोपी भी लगाए थे। इससे चेहरा समझ में नहीं आ रहा था।

बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तीन वर्षीय बच्ची के कनपटी पर पिस्टल लगा दी और पत्नी को धमकाया कि यह खिलौना नहीं, पिस्टल है। गोली चली तो जान से जाओगी। घर में जितना नकदी और जेवर रखा है, काले बैग में भर दो। दो बदमाशों ने सालिम की पत्नी के कंगन समेत अन्य जेवरात उतरवाकर मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इधर महिलाओं के शोर मचाने पर बदमाश धमकाते हुए भाग निकले। जाते समय वह बैग नहीं ले जा पाए। बैग में काफी सामान रख लिया था। सूचना पर एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया और कर्नलगंज इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। एडीसीपी सेंट्रल राजेश पांडेय के अनुसार चोर कुछ भी सामान नहीं ले जा सके हैं। एक मोबाइल फोन लेकर भागे थे, लेकिन कुछ दूरी पर उसे फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज से उनकी तलाश की जा रही है, किसी परिचित के शामिल होने के आसार हैं।
घटना की जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
परिजन नहीं दे रहे तहरीर
एडीसीपी सेंट्रल के अनुसार पीड़ित से तहरीर मांगी है, लेकिन शाम तक तहरीर नहीं दी। आरोपियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
एडीसीपी सेंट्रल के अनुसार पीड़ित से तहरीर मांगी है, लेकिन शाम तक तहरीर नहीं दी। आरोपियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।