{"_id":"60685f3d8ebc3ec4840c7044","slug":"kanpur-mask-is-necessary-in-the-prayer-of-taraweeh-covid-guidelines-will-be-followed-in-ramadan-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तरावीह की नमाज में मास्क जरूरी, रमजान में कोविड गाइड लाइन का किया जाएगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तरावीह की नमाज में मास्क जरूरी, रमजान में कोविड गाइड लाइन का किया जाएगा पालन
Sat, 03 Apr 2021 05:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
रमजान शरीफ को 10-11 दिन रह गए हैं। ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के कौमी सदर मौलाना मो. हाशिम अशरफी का कहना है कि तरावीह की नमाज में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मास्क जरूर लगाएं। मुस्लिम बहुल इलाकों में रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज, कर्नलगंज आदि क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। रमजान के चांद की तस्दीक होते ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। मस्जिदों के अलावा कारखानों, स्कूलों के परिसर और खुली जगह पर टेंट लगाकर तरावीह की नमाज का इंतजाम होता है।
ऐेसे में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करने की लोगों से अपील की जा रही है। इसके साथ ही रमजान में महाराष्ट्र, गुजरात और दूसरे प्रांतों के जिलों में यहां से हाफिज तरावीह की नमाज पढ़ाने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
इस बार कोरोना की वजह से उन्होंने अपने शहर और आसपास नमाज पढ़ाने का इरादा किया है। तंजीम बरेलवी उलमा अहले सुन्नत के अध्यक्ष हाफिज फैसल जाफरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से हाफिजों का बाहर जाने का इरादा नहीं है।