फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Martyr's son killed by train, dead body found on Delhi-Howrah track near Armapur Canal

कानपुर: शहीद के बेटे ने ट्रेन से कटकर दी जान, अर्मापुर नहर के पास दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर मिला शव

Tue, 16 Mar 2021 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Mar 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Martyr's son killed by train, dead body found on Delhi-Howrah track near Armapur Canal
शहीद के बेटे सदरूद्दीन की अर्मापुर में ट्रेन से कटकर मौत - फोटो : amar ujala
सन् 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद अब्दुल गफ्फार के बेटे फील्ड गन फैक्टरी में कार्यरत सदरूद्दीन (40) ने रविवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार को अर्मापुर नहर के पास दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर उनका शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूलरूप से गाजीपुर के गहमर निवासी सदरूद्दीन पत्नी सलमा, तीनों बेटियाें सहाना, अपसाना, आयशा व दोनों बेटों मोहम्मद शमशेर व मोहम्मद सैफ अली के साथ अर्मापुर इस्टेट में रहते थे।
विज्ञापन


सन्  2009 में सेना से रिटायर होने के बाद वह 2012 से फैक्टरी में डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात थे। शमशेर ने बताया कि बीते ढाई साल से पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उपचार चल रहा था। 14 मार्च को वह घर से फैक्टरी के लिए निकले थे। सोमवार को जीआरपी से शव के बारे में पता चला। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed