Kanpur: बिसातखाना धमाके के तीसरे दिन खुला बाजार, सिर्फ दो-चार दुकानें रहीं बंद…जनजीवन हुआ सामान्य
Kanpur News: बिसातखाना बाजार में बुधवार को हुए धमाके के तीसरे दिन शुक्रवार को लगभग पूरा बाजार खुल गया। केवल दो-चार दुकानें ही बंद रहीं, जिससे व्यापारी वर्ग को राहत मिली है और जनजीवन सामान्य होने लगा है।
विस्तार
कानपुर में मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना बाजार, जहां बुधवार शाम भीषण धमाका हुआ था। वहां शुक्रवार को तीसरे दिन स्थिति सामान्य होने लगी है। पूरे बाजार में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए हैं, जिससे बाजार की रौनक धीरे-धीरे लौट रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाजार की अधिकांश दुकानें खुल गई हैं। केवल दो-चार दुकानें, जो संभवतः धमाके के केंद्र के बिल्कुल पास थीं या जिनके मालिक अभी भी कार्रवाई के कारण व्यस्त हैं, वे ही बंद रहीं। बाजार के खुलने से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों को राहत मिली है, जिनका व्यापार पिछले दो दिनों से ठप्प था।
जनजीवन हुआ सामान्य
हालांकि, धमाके की जांच अभी भी एनआईए, एटीएस और स्थानीय पुलिस द्वारा जारी है, लेकिन बाजार खुलने से यह स्पष्ट है कि प्रशासन ने अब व्यवसायिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दे दी है। बाजार में चहल-पहल शुरू होने के साथ ही जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।