{"_id":"60f11c452a2dd214487a8e45","slug":"kanpur-many-senior-doctors-return-to-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कई सीनियर डॉक्टरों की मेडिकल कॉलेज वापसी, हैलट के वार्डों में गर्मी से रोगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कई सीनियर डॉक्टरों की मेडिकल कॉलेज वापसी, हैलट के वार्डों में गर्मी से रोगी परेशान
Fri, 16 Jul 2021 11:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
हैलट अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के चिकित्सा विभाग ने तबादलों की सूची जारी कर दी है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को 14 डॉक्टर मिले हैं। अंबेडकर नगर से डॉ. राजेश कुमार मौर्या का सर्जरी विभाग में तबादला हुआ है। ये हैलट में सीएमएस भी रह चुके हैं। कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज से डॉ. प्रीति कनौजिया का तबादला फिजियोलॉजी विभाग में हुआ है।
बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज से डॉ. प्रेम शंकर का तबादला सर्जरी विभाग, डॉ. जलज सक्सेना का तबादला फिजियोलॉजी, डॉ. सुमन लता का फिजियोलॉजी, डॉ. स्वप्निल गुप्ता का कार्डियोलॉजी विभाग में तबादला हुआ है।
आजमगढ़ से डॉ. सुनीता को कार्डियोलॉजी, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता का अस्थि रोग, डॉ. अजेश चंद्र गुप्ता का मेडिसिन, डॉ. वीरेंद्र कुशवाहा का फार्माकोलॉजी और डॉ. चयनिका काला का पैथोलॉजी विभाग तबादला हुआ है।
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से डॉ. अमितेश यादव का बालरोग विभाग और सहारनपुर से डॉ. शिशिर धर का दंत रोग विभाग में तबादला हुआ है। जालौन से डॉ. प्रमोद कुमार का एनाटॉमी विभाग में तबादला हुआ है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के ईएनटी विभाग से डॉ. संकल्प केसरी का तबादला प्रयागराज हुआ है।
कानपुर हैलट के वार्डों में रोगी गर्मी और उमस से परेशान हैं। मेडिसिन विभाग के वार्डों में पंखा इतने धीमे चल रहे हैं कि रोगियों को हवा नहीं लगती है। वार्डों में रोगियों ने अपने टेबल फैन लगा रखे हैं। यह हाल उन वार्डों का है जिनकी अभी जल्द ही मरम्मत की गई है। परिजनों का कहना है कि वार्डों में टाइल्स तो लगा दिए गए हैं लेकिन पंखों को नहीं सुधारा गया है। मजबूरी में घर से पंखा लाना पड़ा है।