फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Many opposition members including Abhinav Tiwari, former minister's wife join BJP

Kanpur: शिवाला के अभिनव तिवारी, पूर्व मंत्री की पत्नी सहित कई विपक्षी भाजपा में शामिल

Thu, 07 Mar 2024 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2024 12:18 AM IST
सार

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अभिनव तिवारी ने भी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
Kanpur: Many opposition members including Abhinav Tiwari, former minister's wife join BJP
कई विपक्षी भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा में आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को महानगर से लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेसी नेता व सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था मानस संगम के संस्थापक डॉ. बद्री नारायण तिवारी के पौत्र अभिनव तिवारी ने भी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन


अभिनव प्रयाग नारायण बैकुंठ मंदिर (शिवाला) के प्रबंधक भी हैं। इसी तरह पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय केशवनगर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे जगदेव यादव की पत्नी अंजू यादव, इटावा नगर पालिका से सपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल, भरथना नगर पालिका से बसपा के पूर्व प्रत्याशी नीरज जाटव, इटावा सपा जिला सचिव दलवीर यादव, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष अवध नरेश दुबे, सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन जिला अध्यक्ष सोनू कुमार वाल्मीकि, अग्रवाल महासभा जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता, कानपुर ग्रामीण से सपा जिला पंचायत सदस्य महमूद अली, बिल्हौर सपा सचिव अजय कटियार को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा की महामंत्री पूनम द्विवेदी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed