फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Manish Gupta Murder Case News: Eyewitnesses telling the story of police brutality

मनीष हत्याकांड: पुलिस की बर्बरता की कहानी बता रहे चश्मदीद, एसआईटी सदस्य डीसीपी साउथ मनीष के दोस्तों के दर्ज कर रहीं बयान

Wed, 06 Oct 2021 01:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 06 Oct 2021 01:34 PM IST
सार

एसआईटी पिछले पांच दिनों से गोरखपुर में डेरा डाले हुए है। तमाम लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के वक्त मनीष के दो दोस्त हरवीर सिंह व प्रदीप भी उस होटल के कमरे में मौजूद थे, जहां पर मनीष को मारा गया था।

विज्ञापन
Kanpur Manish Gupta Murder Case News: Eyewitnesses telling the story of police brutality
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनीष हत्याकांड में एसआईटी उनके दोस्तों के बयान दर्ज कर रही है। दोनों दोस्तों से पूछताछ एसआईटी की सदस्य डीसीपी साउथ रवीना त्यागी कर रही हैं। मनीष के दोस्त बयां कर रहे हैं कि किस कदर उस रात गोरखपुर पुलिस के छह पुलिसकर्मियों ने मनीष गुप्ता पर बर्बरता की थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एसआईटी पिछले पांच दिनों से गोरखपुर में डेरा डाले हुए है। तमाम लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के वक्त मनीष के दो दोस्त हरवीर सिंह व प्रदीप भी उस होटल के कमरे में मौजूद थे, जहां पर मनीष को मारा गया था। एसआईटी ने इन दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए कानपुर बुलाया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे दोनों शहर पहुंचे। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज कर रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हरवीर और प्रदीप ने बताया है कि पुलिसकर्मी जबरन कमरे में घुस आए। आईडी चेक की। मनीष ने कहा कि हम आतंकवादी नहीं हैं। बस इतना सुनने के बाद से वह मनीष पर टूट पड़े थे। जमकर पीटा था, जिससे खून से लथपथ मनीष जमीन पर गिर गए थे। फिर पुलिसकर्मी वहां से मनीष को लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों ने बताया कि पुलिसकर्मी उनको साथ नहीं ले गए। इसी तरह की तमाम अहम जानकारियां मनीष के दोस्त बता रहे हैं। डीसीपी मनीष की पत्नी मीनाक्षी से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं। उनके भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed