{"_id":"6a43686c3c960687b70d362c","slug":"kanpur-man-with-20000-bounty-arrested-by-police-he-had-been-absconding-for-a-long-time-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी, लंबे समय से चल रहा था फरार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी, लंबे समय से चल रहा था फरार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
Tue, 30 Jun 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:25 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के 20 हजार के इनामी वाहिद उर्फ वाजिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चकेरी पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी वाहिद उर्फ वाजिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वाहिद उर्फ वाजिद के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में है, जिसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।