{"_id":"6a64db87ff6f52f0420cb1e9","slug":"kanpur-man-living-with-female-friend-dies-murder-alleged-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महिला मित्र संग रह रहे युवक की मौत, हत्या का आरोप, आठ साल पहले पत्नी और बेटी को छोड़ दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महिला मित्र संग रह रहे युवक की मौत, हत्या का आरोप, आठ साल पहले पत्नी और बेटी को छोड़ दिया था
Sat, 25 Jul 2026 09:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:23 PM IST
सार
Kanpur News: आठ साल से पत्नी और बेटी को छोड़ महिला मित्र के साथ किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेज-दो में रील बनाने वाली महिला मित्र के साथ रह रहे राहुल (38) की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला उसे सहयोगियों की मदद से कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रावतपुर के सराय निवासी पिता महेश शुक्ला ने बताया कि राहुल प्रिंटर और टोनर का काम करता था। वर्ष 2011 में उसकी शादी आवास विकास कल्याणपुर निवासी स्मिता से हुई थी। दोनों की एक बेटी आराध्या है। शादी के करीब तीन साल बाद राहुल को रील बनाने वाली महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। परिवार के विरोध के बावजूद राहुल ने परिवार से अलग महिला मित्र के साथ रहने लगा।

Trending Videos
पिता और छोटे भाई अंकित के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे गुजैनी चौकी पुलिस ने फोन कर राहुल की मौत की सूचना दी। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।