{"_id":"6afb1401621b85e133087efb","slug":"kanpur-man-found-injured-at-home-dies-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घर में घायल मिले युवक की मौत, भाई बोला- घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, सिर पर आई थीं गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घर में घायल मिले युवक की मौत, भाई बोला- घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, सिर पर आई थीं गंभीर चोटें
Mon, 16 Nov 2026 09:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
काकादेव थाना
- फोटो : amar ujala
काकादेव थाना क्षेत्र के डीआई कैंपस में बीते गुरुवार को घर के अंदर घायल मिले सूरज यादव (34) की हैलट में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। भाई नीरज ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर उसकी पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मौत के बाद एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा- अभी कम मारा है, नहीं मरा तो दोबारा मारेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
डीआई कैंपस निवासी सूरज एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल में बैक ऑफिस में काम करते थे। परिवार में पिता उदयराज हथकरघा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। मां लक्ष्मी, पत्नी रोशनी, बेटी अनिका और छोटा भाई नीरज हैं। नीरज बिठूर के ईश्वरीगंज में परिवार के साथ रहते हैं जबकि सूरज पत्नी और बेटी के साथ डीआई कैंपस स्थित आवास में रहते थे।
विज्ञापन
नीरज ने पुलिस को बताया कि भाई दूज पर रोशनी अपनी बेटी को लेकर लोहारनभट्ठा स्थित मायके चली गई थी। सूरज घर में अकेला था। पिता ने भाई दूज के दिन फोन कर उसे घर बुलाया लेकिन उसने आने से मना कर दिया। रात में मां ने खाने के लिए कई बार फोन किया मगर उसने कॉल रिसीव नहीं की। परिजन ने समझा कि वह सो गया होगा।
विज्ञापन
अगले दिन भी सूरज का फोन नहीं उठा तो पिता घर पहुंचे। वहां सूरज घायलावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां दो दिन उपचार के बाद हैलट रेफर किया गया। रविवार रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से युवक की मौत की सूचना मिली थी। परिजन ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
