{"_id":"69fb7defe84be1f65e0bd42c","slug":"kanpur-man-cheated-of-11-lakhs-on-pretext-of-job-abroad-case-registered-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 06 May 2026 11:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 06 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 11 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने दो लाख रुपये लौटाए। शेष रकम मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार सूरज कुशवाहा मंगला विहार फर्स्ट निवासी हैं। सितंबर 2023 में उनकी मुलाकात कृष्णानगर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू के माध्यम से इटावा के प्रभात कुमार गौड़ से हुई थी। प्रभात ने अपने साथी गोविंद, उसकी पत्नी और रोहित के साथ मिलकर सूरज को विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोपियों ने लखनऊ में कार्यालय होने का दावा करते हुए यूरोप के माल्टा देश में तीन लाख रुपये मासिक वेतन पर ड्राइवर की नौकरी का लालच दिया। नौकरी दिलाने की प्रक्रिया के नाम पर शुरुआत में 10-10 हजार रुपये लिए इसके बाद अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये वसूले गए। बाद में फर्जी जॉइनिंग लेटर और फ्लाइट टिकट दिखाकर दो लाख रुपये और ऐंठ लिए गए।
जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने दो लाख रुपये लौटाए लेकिन बाकी रकम नहीं लौटाई। आरोप है कि गोविंद और उसकी पत्नी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।