फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man Arrested for Selling Liquor on rajdhani and Vande Bharat Express

Kanpur: राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस में शराब बेचने वाला गिरफ्तार, ऑन डिमांड दोगुनी कीमत पर करता था सप्लाई

Sun, 12 Apr 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Apr 2026 05:24 PM IST
सार

Kanpur News: राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस में शराब बेचने वाले को जीआरपी ने दबोचा। दस हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की 40 बोतल व क्वार्टर बरामद हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Man Arrested for Selling Liquor on rajdhani and Vande Bharat Express
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करने वाले को जीआरपी ने दबोचा है। कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 10 हजार रुपये कीमत की 40 बोतलें अंग्रेजी शराब की मिली हैं। पूछताछ में आराेपी ने बताया कि वह 150 रुपये वाला क्वार्टर इन ट्रेनों में दोगुनी से अधिक कीमत पर बेचता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह टीम के साथ वह चेकिंग पर थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन झकरकटी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर 53 साल का व्यक्ति बैग लेकर जाते दिखा। उसे रोक कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह हरबंश मोहाल, मथुरी मोहाल निवासी प्रेमनाथ वर्मा है। बैग की जांच में शराब की बोतलें मिलीं। पूछताछ में बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन के रास्ते गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली आने-जाने वाली वंदे भारत जैसी ट्रेनों में ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह आती थी मांग
प्रेमनाथ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जब कोई यात्री स्टाफ या वेंडर से शराब के बारे में पूछता था तो वह कॉल कर बता देता था। वह ट्रेन आते ही संबंधित यात्री को शराब बेचकर कीमत वसूल लेता था। इसके अलावा भी वह सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों में भी शराब बेच लेता था। किसी को शक न हो इसके लिए वह एक यात्री की तरह घूमता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed