फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man Arrested for Duping Victim of 2.38 Lakh Under Pretext of Job in Russia

Kanpur: रूस में नौकरी के नाम पर 2.38 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, मुंबई में बंधक बनाकर रखा

Wed, 08 Apr 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 08 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Man Arrested for Duping Victim of 2.38 Lakh Under Pretext of Job in Russia
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ पुलिस ने रूस में 70 हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.38 लाख की ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने मुंबई में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तिवारीपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात तिवारीपुर के रहने वाले अबरार अहमद से हुई थी। अबरार ने खुद का ओवरसीज प्लेसमेंट एक्सपर्ट बताकर प्रवीण को रूस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने 50 हजार का चेक फिर रूस से ऑफर लेटर आने का झांसा देकर कई किस्तों में 2.38 लाख रुपये ले लिए। 2025 में वीजा और फ्लाइट के बहाने मुंबई ले गया। वहां अबरार और उसके दो साथियों ने एक कमरे में रखकर एक लाख रुपये खर्च करवा लिए। पैसे खत्म होने पर आरोपियों ने पीटा। प्रवीण के अनुसार मौका पाकर वह भाग निकला। सीधे कानपुर आ गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मोतीनगर स्थित बुरादा मैदान से आरोपी अबरार अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed