Kanpur: ‘राजदीप निकला मो. कैफ’, धर्म छिपाकर की थी दोस्ती, नजदीकियां बढ़ा किया छात्रा का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur Crime News: डिग्री कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा से नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उसे परेशान करने लगा।
विस्तार
कानपुर में कोतवाली क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज की छात्रा का नाम बदलकर शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी मो. कैफ ने खुद को 'राजदीप' बताकर और अपना असली धर्म छिपाकर छात्रा को धोखे से अपने झांसे में लिया। जब पीड़िता को उसकी असलियत का पता चला और उसने दूरी बनानी चाही, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानवरों के डॉक्टर के यहां कंपाउंडर था आरोपी, ऐसे बढ़ाई नजदीकी
आरोपी मो. कैफ मूल रूप से मसवानपुर का रहने वाला है और वह जानवरों के एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर का काम करता था। कुछ समय पहले वह किसी काम के सिलसिले में छात्रा के घर आया था, जहां उसने अपना झूठा नाम 'राजदीप' बताया था।
बहाने से लगातार रुपये भी ऐंठने लगा
इसी दौरान उसने छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई और कॉलेज आते-जाते समय उससे मिलने लगा। आरोपी ने मीठी-मीठी बातों के झांसे में लेकर छात्रा से नजदीकियां बढ़ा लीं और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इतना ही नहीं, वह छात्रा को ब्लैकमेल कर किसी न किसी बहाने से लगातार रुपये भी ऐंठने लगा।
असलियत सामने आने पर घर में घुसकर दी परिजनों को धमकी
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, जब छात्रा को राजदीप बने युवक की असली पहचान और उसके मजहब का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा ने तुरंत उससे बातचीत बंद कर दी और दूरियां बना लीं। इससे बौखलाए मो. कैफ ने छात्रा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपी शराब के नशे में धुत होकर छात्रा के घर के अंदर घुस गया और विरोध करने पर उसके परिजनों को बेरहमी से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस की शरण ली।
इन गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी मसवानपुर निवासी मो. कैफ के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, जानबूझकर अपमानित करने, आपराधिक धमकी देने, अश्लील हरकतें करने और अपनी असली पहचान छुपाकर धोखा देने समेत अन्य कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।